आंखों में मिर्ची झोंक कर व्यापारी की दुकान से लूटे 20 हजार रुपये, गोली चलाकर फरार

आंखों में मिर्ची झोंक कर व्यापारी की दुकान से लूटे 20 हजार रुपये, गोली चलाकर फरार

मुरैना, संजय दीक्षित। शहर में बदमाशों के इतने हौसले बुलंद है कि दिनदहाड़े गल्ला मंडी में व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंक कर बदमाश रुपए लूट (robbery with merchant) कर भाग गए, जब व्यापारी के भाई ने बदमाशों का पीछा किया तो बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए दहशत फैला कर भाग गए। सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस अधीक्षक (Morena Police) सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।

सोमवार की दोपहर कालीचरण अग्रवाल पुत्र द्वारका प्रसाद अग्रवाल निवासी माधोपुरा गली नंबर 3 गल्ला मंडी गेट के पास अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और दाल का भाव पूछने लगे और उसके बाद उन्होंने हाथों में मुट्ठी भरकर व्यापारी की आंखों में झोंक दी और गल्ले में रखे रुपए लूट कर भाग गए।

ये भी पढ़ें – फ़्लैट में चल रहा था IPL 2022 मैचों पर सट्टा, 1 करोड़ रुपये का हिसाब मिला

व्यापारी के अनुसार बताया गया है कि एक साल पहले व्यापारी की दुकान से करीब 1,00,000 रुपये लूटकर बदमाश भाग गए थे। इसके बाद दूसरी घटना को फिर से अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खगालने में लगी हुई है। इस घटना के बाद व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें – Indore News : कर्ज के बोझ तले रेडीमेड कारोबारी ने चुना ये खौफनाक रास्ता

[dgv_vimeo_video id=”710394023″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews