अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री सहित 4 लाख का माल जब्त

अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री सहित 4 लाख का माल जब्त

मुरैना/संजय दीक्षित

पुलिस ने जिले में बड़ी तादाद में अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हँसराज सिंह और एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि फरार ,स्थाई वारंटियों और अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए टीमें तैयार की जाए। इसके बाद जब जौरा एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिकरौदा गांव में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा हैं तो एसडीओपी के निर्देशन में टीआई ने मय फ़ोर्स के ग्राम सिकरौदा में कल्लू जादौन के घर पर छापामार कार्यवाही की। वहां अवैध शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था।

इस छापामार कार्रवाईी में पुलिस ने गोवा की अंग्रेजी शराब की 12 पेटी, एपिसोड शराब की 6 पेटी, देसी प्लेन मसाला की 25 पेटी, ओपी की दो केन और भारी मात्रा में खाली बारदाना और अवैध शराब बनाने की मशीन सहित सामग्री जप्त की गई ।पुलिस ने जप्त सामग्री की कीमत लगभग 4 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews