नेशनल हाईवे किनारे अवैध डीजल-पेट्रोल की गुमठी में लगी भीषण आग, गुमठी धू-धू जलकर हुई खाक

नेशनल हाईवे किनारे अवैध डीजल-पेट्रोल की गुमठी में लगी भीषण आग, गुमठी धू-धू जलकर हुई खाक

मुरैना,संजय दीक्षित। आगरा-मुंबई हाईवे (Agra-Mumbai national highway) किनारे चल रही डीजल-पेट्रोल (illegal diesel petrol) की अवैध गुमठी में भीषण आग लग गई। चंद मिनटाें में धू-धूकर पूरी गुमठी जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़े…Commonwealth Games 2022 : अंशू मलिक ने कुश्ती में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर के पास धौलपुर की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे किनारे डीजल-पेट्रोल बेचने वाली अवैध गुमठियों की भरमार लगी हुई है। घिरौना मंदिर से लेकर देवपुरी मंदिर तक करीब 150 से ज्यादा ऐसी गुमठी सड़क किनारे रखी हुई हैं, जिनमें ट्रक व अन्य बड़े वाहनों का डीजल-पेट्रोल चोरी से खरीदा जाता है, जिसे पेट्रोप पंप से सस्ते दामों पर बेचा जाता हैै। यह आग सिगरेट-बीड़ी के कारण लगना बताई जा रही है। गुमठी में कई केन में डीजल-पेट्रोल भरा हुआ था, गुमठी में जैसे ही आग लगी तो डीज़ल और पेट्रोल से भरी कैनों के कारण चंद सेकंड में ही आग ने भीषण उग्र रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली की आसपास खड़े लोग दूर भाग गए।

यह भी पढ़े…गोल्डन हीरो बाबू की तरह और भी कई सरकारी कर्मचारियों ने जमा कर रखी काली कमाई

गुमठी के बाहर रखे डीजल से भरे ड्रमाें को दुकानदार ने आग से दूर करके बचा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गुमठी में लगी आग को आसपास के लोगों के द्वारा भुजाई गयी। वही आग को बुझाने नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाड़ी और मामले की छानबीन के लिए सिविल लाइन पुलिस भी बहुत देर बाद मौके पर पहुंची। जब तक गुमटी जलकर राख हो चुकी थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews