शादी में निमंत्रण खाने गए युवक को मारी गोली, चार लोगों पर मामला दर्ज

शादी में निमंत्रण खाने गए युवक को मारी गोली, चार लोगों पर मामला दर्ज

मुरैना, संजय दीक्षित| Morena News सरायछौला थाना क्षेत्र के मेहचंदपुर गांव में आयोजित शादी समारोह (Marriage Function) में निमंत्रण खा रहे युवक को पुरानी रजिंश के चलते युवकों ने कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में ग्वालियर (Gwalior) के लिए रैफर कर दिया गया ।

जानकारी के अनुसार मेहचंदपुर गांव में भूपतिया बघेल के बेटे संजू का शादी समारोह चल रहा था, जिसमें मैथाना गांव का मायाराम पुत्र लायक सिंह गुर्जर उम्र 45 साल निमंत्रण खाने के लिए गढौरा गांव के लोगों के साथ आया था, तभी पुरानी रंजिश के चलते दीवान सिंह परमार, अंकेश परमार, भीमा और रामप्रवेश से विवाद हो गया था|

विवाद इतना बढ गया कि युवक ने कट्टे से मायाराम को गोली मार दी, जिससे मायाराम की छाती में गोली लग गई ।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews