6 लाख रुपए की अवैध शराब बनाने वाली ओपी सहित आरोपी गिरफ्तार

6 लाख रुपए की अवैध शराब बनाने वाली ओपी सहित आरोपी गिरफ्तार

मुरैना| संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी निर्देशन में थाना प्रभारी देवगढ़ जयपाल सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के बोलेरो गाड़ी में पंचमपुरा की पुलिया के पास से गुजर रही है ।

मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने में टीम के लेकर नहर के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की तो बोलेरो गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो अंदर करीब 320 लीटर ओपी केनों के अंदर भरी हुई थी। मौके का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग गया ।पुलिस ने वाहन चालक सहित ओपी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पकड़े गए आरोपी रमाकांत परमार पुत्र सुरेश परमार उम्र 22 साल निवासी सिद्दनगर कॉलोनी नैनागढ़ रोड ने बताया कि राहुल उर्फ सनी सिकरवार पुत्र रामसेवक सिकरवार उम्र 30 साल निवासी बाहरारे का पुरा खाड़ोली मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने ओपी और गाड़ी की कीमत करीब 6 लाख रुपए की बताई गई है ।आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews