मुरैना में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मनमानी, बिना अनुमति बेच डाली कार्यालय की अलमारी

मुरैना में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मनमानी, बिना अनुमति बेच डाली कार्यालय की अलमारी

Morena News: मुरैना नगर निगम में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ चुका है कि निगम के कर्मचारियों को जब जनता को निचोड़ने का मौका नहीं मिलता तब वह अपने ही कार्यालय का सामान बेचकर अपनी जेब भरने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला आज देखने को मिला जिसमें फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों ने अपनी ही शाखा की एक पुरानी अलमारी कबाड़ी वाले को बेच डाली।

पूरा मामला मुरैना की फायर ब्रिगेड शाखा का जिसमें फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों ने अपनी शाखा में रखी पुरानी लोहे की अलमारी को बिना अनुमति के फायर ब्रिगेड गाड़ी पर लादकर एक कबाड़ वाले को बेच दिया। जब इस मामले में फायर बिग्रेड शाखा के सहायक प्रभारी से चर्चा की गई तो उन्होंने स्वयं को मौके पर नहीं होना बताया। शाखा प्रभारी ने उक्त मामले में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में शासकीय वाहन का दुरुपयोग एवं शासकीय संपत्ति का विक्रय करने का मामला दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”773024462″]

उल्लेखनीय है कि रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे नगर निगम की फायर बिग्रेड शाखा में पदस्थ फायर बिग्रेड वाहन के चालक शिशुपाल गुर्जर, फायरमैन सोमबीर गुर्जर और राजन शर्मा ने कार्यालय में रखी एक पुरानी अलमारी को फायर बिग्रेड वाहन में बिना वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी के लादा और उसे केएस चौराहे स्थित एक कबाड़े की दुकान पर बेच दिया। इस मामले की जानकारी जब सहायक फायर ब्रिगेड प्रभारी को लगी तो उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में आवेदन देकर शासकीय वाहन का दुरुपयोग करने एवं शासकीय संपत्ति को चोरी से विक्रय करने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”773024888″]

विदित हो कि फायर बिग्रेड कार्यालय में चोरी की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व भी इस शाखा में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा अनेकों प्रकार की सामग्री को कबाड़े में चोरी छुपे बेचा गया है। कुछ दिन पूर्व एक वाहन के हिस्से को कर्मचारी द्वारा कबाड़ में बेचा गया था। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना लगने पर उसे वापस लाकर वहीं रख दिया गया और मामले को दबा दिया गया। बता दें कि जब से फायर बिग्रेड शाखा में सहायक फायर बिग्रेड प्रभारी के पद पर नितेंद्र तोमर की पदस्थापना हुई है, कर्मचारियों द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य किए जा रहे हैं और नितेन्द्र तोमर उन पर किसी प्रकार भी अंकुश लगाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फायर बिग्रेड शाखा में सरेआम शाम के समय शराबखोरी को जाती है। वहीं दिन में कर्मचारी ताश के पत्तों क माध्यम से हार जीत का दांव लगाते हैं। नगर निगम के आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है, जिस वजह से शाखा में पदस्थ कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।

[dgv_vimeo_video id=”773025373″]

जब इस मामले में कबाड़ी वाले से बात की गई तो उसने बताया की मेरे पास तीन लोग फायर ब्रिगेड वाहन पर रखकर 52 किलो बजन की एक पुरानी अलमारी अपनी बताकर बेचने लाये थे जिसके 1400 रुपये वे मुझसे लेकर गए है। निगम में भ्रष्टाचारियों की तादाद इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि इस पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं कि निगम तो बचेगा पर शहर नहीं।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews