प्रशासन की टीम पर हमला करने वालों के घरों पर चला बुलडोजर

प्रशासन की टीम पर हमला करने वालों के घरों पर चला बुलडोजर

मुरैना, संजय दीक्षित। पंचायत चुनाव में प्रशासन की टीम पर हमला करने वालों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर (bulldozer action) चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि हमले के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उपद्रवियों के घरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे इसी निर्देश के तहत गूंज बंधा गांव में उपद्रवियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया।

गौरतलब है कि गूंज बधा गांव में बीते रोज हुए मतदान (mp panchayat election 2022) में उपद्रवियों ने मतपेटी लूटने के लिए प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में तहसीलदार राजकुमार नागौरिया, आबकारी अधिकारी निधि जैन घायल हो गए थे।  तहसीलदार की शिकायत पर नौ नामजद व 50 अज्ञातों पर रात में ही एफआइआर दर्ज कर ली गई। अब इन दबंगों के अवैध अतिक्रमण चिन्हित करके उनके मकान तोड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें – खनन कारोबारी और पूर्व बीजेपी मंत्री ने अपने पालतू कुत्ते के साथ थिएटर में देखी फिल्म, सोशल मीडिया दिया भावुक मैसेज

पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया है कि दबंग रातों रात घरों को खाली करने के बाद भाग गए। प्रशासन की टीम ने उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ने की कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति चुनाव में उपद्रव करेगा तो उसके साथ यही अंजाम होगा।

ये भी पढ़ें – Indore News : मतदाताओं का अनूठा विरोध, मांगें पूरी नहीं तो वोट नहीं

[dgv_vimeo_video id=”724181258″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews