मुरैना| संजय दीक्षित| धौलपुर (राजस्थान) में कोविड-19 के लगातार बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुये धौलपुर से मुरैना जिले में आने वाले लोंगो के लिये अल्लोवली पर चेक पॉइंट बनाया गया है। जहां पुलिस एवं राजस्व के अधिकारी पूरी सख्ती से कलेक्टर के आदेश का पालन करेंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने गुरूवार को अल्लावेली चैक पाॅइन्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि हाइवे से निकलने वाले ट्रकों का न रोकते हुये उसमें बैठने वाली सवारियों का आधार कार्ड चैक करें और धौलपुर से मुरैना जिले में आने वाले लोगों का सख्ती से परीक्षण करें और दिल्ली एवं अन्य शहरों से ग्वालियर, झांसी, भोपाल आदि शहरों के लिये निकलने वाले लोंगो के आधार कार्ड में उनके एड्रेस प्रूफ देखने के बाद ही निकाला जाए। इसके साथ ही धौलपुर से मोटर सायकिल और फोर व्हीलर वाहनों में आने वाले लोंगो को शीघ्र वापस करें या कोरोना की जांच रिपोर्ट बताने के बाद ही मुरैना में आने की अनुमति दें।कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने आदेश जारी किया है कि कोई भी ई रिक्शा शुक्रवार से सड़कों पर नही चलेंगे अगर कोई भी ई रिक्शा सड़कों पर चलता हुआ दिखाई दिया तो चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
अल्लाबेली चेक पॉइंट पर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






