सिंधिया के VIRAL AUDIO पर कांग्रेस का वार, BJP बोली- टिप्पणी करना शोभा नही देता

सिंधिया के VIRAL AUDIO पर कांग्रेस का वार, BJP बोली- टिप्पणी करना शोभा नही देता

मुरैना।संजय दीक्षित।कमलनाथ की सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की  लॉक डाउन में अपने शुभचिंतकों फोन पर उपचुनावों को लेकर चर्चा करने का ऑडियो वायरल होने के बाद सियासत जमकर गर्माई हुई है। अब इस पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष एमके जैन ने हमला बोला है। जैन का कहना है कि सिंधिया को कुछ लोगों ने सलाह दी थी कि लॉक डाउन के दौरान सीधे मुलाकात नहीं हो पा रही है तो फोन पर ही संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुरारीलाल खस से 3 दिन पूर्व सिंधिया से चर्चा हुई थी। जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जैन ने कहा कि इसमें सिंधिया ने मुरारीलाल खस से कुशल मंगल पूछने के साथ ही कहा कि कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है ।इसके अलावा उन्होंने अपने शुभचिंतकों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मावई को लेकर भी सतर्क किया। सिंधिया ने साफ कहा कि उनके मामले में नहीं पड़ना है। डाउन खुलते ही अम्बाह नगर पालिका अध्यक्ष शेखर शिवहरे के साथ आकर मिलने को भी कहा है। हालांकि इस दौरान मुरारीलाल खस ने सिंधिया की हां में हां मिलाई लेकिन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने को लेकर कई तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा के दौरान सिंधिया ने यह भी कहा कि जोड़ी सलामत रहनी चाहिए।

वही इस चर्चा पर खस का कहना है कि सिंधिया अक्सर फोन पर बात करते रहते हैं। यह कोई नयी बात नहीं है।वहीं बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता ने कहा कि सिंधिया जी देश के बड़े नेता हैं, उनके लाखों मानने वाले हैं। कांग्रेस को सिंधिया जैसे बड़े नेता पर इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews