मुरैना में चार जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, बढ़ते केस के मद्देनजर फैसला

मुरैना में चार जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, बढ़ते केस के मद्देनजर फैसला

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले में बढ़ते कोरोना प्रकरणों को देखते हुए आपदा प्रबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि कोरोना कर्फ्यू फिलहाल खत्म नहीं होगा। जिले में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले पिछले दिनों में बढ़े हैं, उनको देखते हुए अब कर्फ्यू 4 जून सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय शनिवार को हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

इंदौर : क्या डिलेवरी बॉय बन रहे कोरोना का खतरा? जिम्मेदारों के पास नहीं जबाव

बैठक में यह बात सामने आई कि पिछले दो दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई है। शुक्रवार को 75 मरीज पॉजिटिव निकले थे तथा गुरुवार को 52 मरीज पॉजीटिव निकले। इसके साथ ही एक दिन पहले बैठक में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा था कि 720 एंजीजन टेस्ट में एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है, यह कैसे संभव है। गांवों में हालात खराब हैं। वहां पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को गांवों पर फोकस करने को कहा है क्योंकि गांवों में मरीजों नहीं निकल रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण टेस्ट न होना है। आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह मौजूद थे। इसके अलावा कलेक्टर कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, सीईओ जिला पंचायत सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे और जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1398640900289433605?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews