
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां जौरा निवासी ऋषभ शर्मा ग्वालियर से एक शादी समारोह में से लौट रहे थे। तभी सुबह साढ़े 5 बजे रजौधा हाउस जौरा के सामने एक ट्रक और ऋषभ की कार में भीषण टक्कर हुई। जिसमें ऋषभ शर्मा और उसके छोटे भाई धीरज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की बहन नेहा शर्मा और उनका दोस्त प्रियांशू किरार की गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। उपचार के दौरान नेहा शर्मा ने दम तोड़ दिया। उसके बाद, मुरैना से ग्वालियर रेफर किए गए प्रियांसू किरार ने ग्वालियर पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
[dgv_vimeo_video id=”801509442″]
परिजनों का रो- रोकर बूरा हाल
इस हादसे के कारण पूरे जौरा कस्बे में शोक की लहर और मृतकों के घर में मातम छाया हुआ है। बता दें कि ऋषभ के पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। अकेली मां घर में बिलख- बिलख कर रो रही है। इस घटना के बाद उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऋषभ की शादी को अभी 15 दिन ही हुए है।
[dgv_vimeo_video id=”801509247″]
ट्रक से टकराई कार
मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस जोरा की तरफ जा रहे थे, तभी भूसा से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना होने के बाद जाम लग गया। जिसके बाद, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया गया और चारों के शवों का पीएम कराने के बाद जोरा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”801508770″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

