गुड्डा गैंग ने मधुमक्खी पालकों को हथियारों के दम पर लूटा, पहाड़गढ़ के जंगलों में तलाश

गुड्डा गैंग ने मधुमक्खी पालकों को हथियारों के दम पर लूटा, पहाड़गढ़ के जंगलों में तलाश

मुरैना, संजय दीक्षित| पहाडगढ के जंगलों से निकल रहे मधुमक्खी पालनकर्ताओं को गुड्डा गुर्जर गैंग (Gudda Gurjar Gang) ने बंदूक की नोंक पर रोककर कपडे, मोबाइल और पैसे लूटकर भाग गए। घटना मरा घाटी के पास घटित हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (SP Anurag Sujania) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह (Hansraj Singh) मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंचकर फरियादी को साथ लेकर घटना स्थल का मौका मुआयना करने के लिए पहुँच गए। वहीं इस घटना को लेकर समूचे अंचल में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दर्शन पुत्र गणपति धाकड आयु 45 वर्ष निवासी किसरौली बेराड में मधुमक्खी पालन का व्यापार करता है। वह मधुमक्खी का शहद निकालकर अपने गांव ट्रक से किसरौली की तरफ आ रहा था। तभी रात्रि के करीब 1 बजे मरा घटिया के पास गुड्डा गुर्जर और उसके तीन-चार साथियों ने बंदूक की नोंक पर रोककर मोबाइल, नगद 10 हजार रूपये लूट कर कपडे भी छीन कर भाग गए। फरियादी ने घटना की सूचना पहाडगढ पुलिस को दी और थोडी देर में यह घटना सनसनी खेज की तरह पूरे अंचल में फैल गई।

पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ पहाडगढ के जंगलों में गुड्डा गैंग की तलाश में पहुंच गए हैं लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है और साथ ही सूचना मिलने तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।घटना के समय गनपत के साथ निरपत, चंद्रपाल, कमलेश आदि मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews