चरित्र संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) जिले के सरायछाैला थाना क्षेत्र के जारह गांव की घटना हैं, जहाँ हत्या से पहले महिला थाने से शिकायत करने के बाद घर की तरफ लौटी ही थी कि गुस्से में तिलमिलाए पति ने पहले तो अपनी पत्नी को लट्ठ से पीटा फिर सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सरायछौला थाना क्षेत्र के जारह गांव की बताई जा रही हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका में हुई हत्या मान रही है।

यह भी पढ़े…Commonwealth Games 2022 : मीराबाई चानू ने दिलाया देश को पहला गोल्ड मेडल

जारह गांव निवासी बंटी जाटव का अपनी पत्नी रजनी जाटव उम्र 30 साल के साथ मुंहवाद शुरू हो गया था, बताया गया है कि दोनों में कई महीने से अनबन चल रही थी। बंटी जाटव अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी गांव के ही किसी युवक से चोरी-छिपे मिलती है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसमें बंटी ने पहले तो लाठी से रजनी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, इसके बाद पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई बार पटक दिया, जिससे मौके पर ही रजनी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहीं बैठा रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े…रतलाम: मेडिकल कॉलेज रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, अधिकारी ने कहा ‘मुझे जानकारी नहीं’

सरायछोला थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पति ने पहले डंडों से महिला को पीटा, फिर उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। यह मामला प्रेम प्रसंग व चरित्र शंका का है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ लिया है। जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

[dgv_vimeo_video id=”735020995″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews