रतलाम: मेडिकल कॉलेज रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, अधिकारी ने कहा ‘मुझे जानकारी नहीं’

रतलाम: मेडिकल कॉलेज रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, अधिकारी ने कहा ‘मुझे जानकारी नहीं’

रतलाम,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के रतलाम (ratlam) जिले के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, यह दोनों ही वीडियो मारपीट के नजर आ रहे है। पहला मामला जिसमें एक टीचर बालिकाओं के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा है, यह वीडियो पिपलौदा तहसील के ग्राम मामटखेड़ा में शासकीय प्राथमिक कन्याशाला का बताया जा रहा है। इसमें टीचर छात्राओं को बारी-बारी से अक्षर चार्ट टेबल के पास बुलाते हैं और फिर अक्षर पहचान नहीं करने पर उन्हें थप्पड़ों से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े…नेमावर : जघन्य हत्याकांड की जांच CBI करेगी, तब तक ट्रायल पर हाईकोर्ट का स्टे

[dgv_vimeo_video id=”735015213″]

बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने छिपकर बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि यह वीडियो वर्तमान का है अथवा पुराना है यह शिक्षक कौन है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

[dgv_vimeo_video id=”735015338″]

यह भी पढ़े…Commonwealth Games 2022 : स्पोर्ट्स विलेज में मिले थे 4000 कंडोम, जाम हो गई थी नाली

जब इस घटना के बारे में जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति से पूछा गया तो इनका कहना था कि इस मामले में बीईओ पिपलोदा को वीडियो जांच के लिए सौंपा गया, जाँच होने के बाद ही इसमें अवश्य ही कार्रवाई की जावेगी।

यह भी पढ़े…दूब घास होता है कई गुणों से भरपूर, इन 5 बीमारियों का होता है रामबाण ईलाज, जानें इसके चमत्कारी फायदे

रतलाम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग
दूसरा मामला है, रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का है, जहाँ स्वशासी मेडिकल कॉलेज के छात्र इन दिनों गुंडागर्दी करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हॉस्टल में सीनियर छात्र जूनियर्स को कतार में खड़ा कर उन्हें थप्पड़ मार रहे है, इतना ही नहीं, जब जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं वार्डन मौके पर पहुंचे, तो उन पर भी शराब की बोतलें फेंकी गई।

[dgv_vimeo_video id=”735015857″]

यह भी पढ़े…MP सरकार ने इन IPS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

हालाँकि जब इन दोनों वीडियो के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने पुलिस शिकायत एवं कठोर कार्रवाई की बात कही है एवं स्वीकार किया है कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का यह दूसरा मामला है। निश्चित ही इस तरह के वीडियो वायरल होने से रतलाम मेडिकल कॉलेज की छवि धूमिल हुई है और उन्होंने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस प्रकार के कृत्य भविष्य में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे, और जिन छात्रों ने यह काम किया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े…कल मनाई जाएगी हरियाली तीज, व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ, जानें पूजा की सही विधि 

मेडिकल कॉलज के वार्डन ने बताया कि मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया गया है जिसमें से 6 छात्रों को चिन्हित किया गया है उनको मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा, साथ ही 6 महीने के लिए उनको टर्मिनेट भी किया जाएगा, और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस शिकायत भी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”735015654″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews