Commonwealth Games 2022 : स्पोर्ट्स विलेज में मिले थे 4000 कंडोम, जाम हो गई थी नाली

Commonwealth Games 2022 : स्पोर्ट्स विलेज में मिले थे 4000 कंडोम, जाम हो गई थी नाली

खेल, डेस्क रिपोर्ट। ओलंपिक के बाद एथलेटिक्स के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स इस बार इंग्लैंड के खूबसूरत शहर में खेले जा रहे है। इन खेलों का यह 23वां संस्करण है। बता दे, एक बार इन खेलों का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में भी हो चुका है। 2010 में इन खेलों की मेजबानी दिल्ली ने की थी और अब तक खेलों में प्रदर्शन के हिसाब से भारत के लिए सबसे सफल रहा है, जहां भारत ने 66 स्वर्ण सहित 101 मेडल अपने नाम कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर समाप्त किया था।

ये खेल सिर्फ भारत के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के लिए सुर्खियों में रहे थे। लेकिन इस बीच एक खुलासे ने सबको चौंका के रख दिया था। खेलगांव जहां खिलाड़ी ठहरे हुए थे वहां 4000 यूज्ड कंडोम मिलने से सनसनी मच गई थी। इसकी जानकारी तब लगी जब इसकी वजह से नाली जाम हो गई थी।

सफाई कर्मचारियों ने किया था खुलासा

साल 2010 में हुए नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में सभी देशों के खिलाड़ी एथलीट स्पोर्ट्स विलेज में रुके हुए थे। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान वहां के सफाई कर्मचारियों ने सभी को तब चौका दिया, जब उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एथलीट स्पोर्ट्स विलेज की नालियों में 4 हजार से अधिक इस्तेमाल किए कंडोम मिले, जिसकी वजह से नालियां जाम हो गई थी।

आपको बता दे, इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने इस बात को माना था कि गेम्स में अधिक एक्टिव रहने की वजह से उनकी सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों ने बताया है कि खेल के दौरान उन्हें सेफ सेक्स करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें रहने और खाने की व्यवस्था के साथ अनलिमिटिड कंडोम भी सप्लाई किया जाता है।

जहां एक तरफ बताया गया शर्मनाक वहीं अधिकारियों ने बताया पॉजिटिव अप्रोच

जब ये खबर बाहर आई तब मीडिया ने इस बात को आड़े हाथों लिया और शर्मनाक बताया, लेकिन इस दौरान अधिकारियों ने इसे एक सकारात्मक पहलू बताया, जहां उन्होंने इसी सही कदम बताते हुए कहा कि खिलाड़ी सेफ सेक्स को प्रमोट कर रहे हैं जो कि एक अच्छी बात है।

इससे पहले एड्स को लेकर जागरूकता फैलाने के चलते 1992 से अब तक हमेशा एथलीट्स को मुफ्त कंडोम मिलता आया है। बीजिंग में 2008 में रिकॉर्ड 10 हजार कंडोम मिले थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews