
Morena News : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलेरेंस के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए है बावजूद इसके अधिकारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे, आज ऐसे ही एक रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के सुमावली के रहने वाले मनोज सिंह जादौन ने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की थी कि हलका पटवारी श्याम सुन्दर शर्मा उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी जमीन का नामांतरण करने के बदले 2500 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
Lokayukta की ट्रेप में फंसा पटवारी
शिकायत में आवेदक ने लिखा कि पटवारी ने 1000 रुपये पहले ही ले लिए हैं अब 1500 रुपये की और मांग कर रहा है जो मैं उसे नहीं देना चाहता, शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने जाँच की और फिर फरियादी को टेप रेकॉर्डर देकर पटवारी की रिश्वत मांगने की पुष्टि की।
Bribe लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
पुष्टि हो जाने के बाद लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने ट्रेप प्लान की और आज दिन में सुमावली पहुंचकर पटवारी श्याम सुन्दर शर्मा को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”1017584523″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

