
मुरैना, संजय दीक्षित
मुरैना के जीवाजी गंज स्थित के एस ऑयल मिल के संचालक एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रमेश गर्ग के घर ,ऑफीस और फैक्ट्री पर आज सुबह सीबीआई की चार टीमों ने छापामार कार्यवाही की है।के एस ऑयल मिल के संचालक अग्रवाल समाज के सरंक्षक भी हैं।इस छापामार कार्यवाही से व्यापारियों और उनके रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
आयल मिल के संचालक पर 3500 करोड़ की बैंक रिकवरी निकली थी।जिसके संस्थान की नीलामी के आदेश जारी किए गए थे।बैंक में रिकवरी के रुपए जमा न करने के बाद आज सीबीआई की टीम ने छापा मार कार्यवाही की है।घर और आफिस पर दस्तावेज खगाले जा रहे हैं।समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही निरंतर जारी है।सीबीआई की टीम ने मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार किया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

