VIDEO: कमलनाथ के मंत्री का बड़ा बयान- ‘सिंधिया कहेंगें तो दे दूंगा इस्तीफा’

VIDEO: कमलनाथ के मंत्री का बड़ा बयान- ‘सिंधिया कहेंगें तो दे दूंगा इस्तीफा’

मुरैना।  कमलनाथ सरकार में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है।यादव ने कहा है कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया और जिले के कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यशैली पसंद नहीं है तो वे प्रभारी मंत्री का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। लाखन सिंह के इस बयान के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि अभी तक किसी बड़े नेता या सिंधिया की प्रतिक्रिया सामने नही आई है। बता दे कि लाखन सिंह दिग्विजय समर्थक माने जाते है।

दरअसल, बीते दिनों सिंधिया जब मुरैना दौरे पर आए थे तो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनसे प्रभारी मंत्री की शिकायत की थी और सुनवाई ना करने की बात कही थी। जिस पर शुक्रवार को मुरैना पहुंचे प्रभारी मंत्री लाखन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र और मुरैना की जनता की साथ कार्यकर्ताओं के लिए वे हमेशा तत्पर रहे है और अगर इसके बाद भी सिंधिया जी को मेरी कार्यशैली पसंद नही आई है तो वे खुद मुझे हटा सकते है या फिर कहेंगें तो मैं खुद इस्तीफा दे दूंगा। सिंधिया जी को मुझे हटाने का पूरा अधिकार है।

वही जिले के किसानों की कर्जमाफी के सवाल पर कहा कि  बजट की कमी है। केंद्र सरकार प्रदेश को उसके हिस्से का बजट नहीं दे रही है। इस वजह से बाढ़ पीड़ित किसानों की सरकार समय पर मदद नहीं कर पा रही है। यदि केंद्र सरकार बजट नहीं देगी तो कैबिनेट के मंत्री दिल्ली में धरना देंगे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews