
मुरैना।संजय दीक्षित।
बागचीनी थाना क्षेत्र के बांसी की पुलिया के पास हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक आलू व्यापारी से मारपीट कर ढाइ लाख रुपए लूटकर फरार हो गये।
सूत्रों के अनुसार महेन्द्र त्यागी नि सैंया जिला आगरा उप्र ने मुंगावली गांव में आलू का ठेका लिया था ।जिसका भुगतान करने के बाद ढाई लाख रु लेकर मुंगावली से शाम 7:45 पर घर की तरफ निकल कर जा रहा था ।तभी बांसी की पुलिया के दो मोटर साइकिल पर अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने त्यागी की मोटर साइकिल रोक कर मारपीट की और बन्दुक की नोक पर ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।महेन्द्र त्यागी ने थाना बागचीनी को सूचित किया ।पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भागने में सफल हो गए।। मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

