
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहाँ व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद मुक्तिधाम के लिए अर्थी भी सजायी जा रही थी। उसके बाद जब मुक्तिधाम में बनाए गए चिता में मृतक को जैसे ही लिटाया गया उसके बाद कुछ ऐसा घटित हुआ कि वहां पर मौजूद लोग आश्चर्यचकित हो गए। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए मृतक की सांसे चलने लगी। तो परिजनों में कौतूहल मच गया। एक आस अपने का फिर से जिंदा होने की आ गई। इसके बाद आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हैरानी इस बात की थी कि जिस व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उसकी नब्ज अचानक कैसे चलने लगीं।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि शहर के वार्ड क्रमांक 47 निवासी जीतू नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी परिजनों का कहना है कि वैसे तो उसे बीमारी थी परंतु उसकी उंगली के निशान से ऐसा लगता है कि किसी जहरीले जीव जंतु ने काट लिया है जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शमशान लेकर पहुंचे जहां पर अचानक जीतू के शरीर में हरकत देखी गई हरकत देखी तो जानकारों ने नब्ज चेक की और नब्ज चेक करने पर पाया कि उसके शरीर में अभी जान है।
जिसके बाद परिजनों ने वहां निजी किसी हॉस्पिटल के ईसीजी करने वाले जानकार को बुलाया और इसी जी कराई तो उसमें भी यह महसूस हुआ कि कुछ हद तक सांसे चल रही है तो बाद में परिजन ग्वालियर अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए परंतु ग्वालियर ले जाते समय ईश्वर ने उसके प्राण हर लिए।
मुरैना से नितेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”831599661″]
