मन्दिर में धूनी जमाते समय नारियल में हुआ विस्फोट, सारा सामान जल कर खाक

मन्दिर में धूनी जमाते समय नारियल में हुआ विस्फोट, सारा सामान जल कर खाक

मुरैना| संजय दीक्षित। कैलारस के ग्राम पंचायत रिझोनी में गड़ी वाले हनुमान मंदिर पर बाबा धूनी में नारियल डाल रहे थे ।तभी हवन कुंड में अचानक नारियल फट गया ।जिससे करीब ₹50000 से ज्यादा का नुकसान हो गया। बाबा मंदिर में करीब 20 वर्षों से धूनी जला रहे हैं। हर रोज धूनी में एक नारियल डालते थे।मंदिर में धूनी 24 घंटे जलती रहती थी तभी अचानक मंगलवार को नारियल फट गया।जिसमें बाबा महेश पुरी के खाने एवं रहने का सारा सामान जल कर खाक हो गया।

मंदिर के बगल में बाबा ने झोपड़ी बना ली थी। उसमें उनका सारा सामान रखा हुआ था ।जिसमें नगदी ,खाने पीने की सामग्री जल कर खाक हो गयी।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँच गयी और आग पर काबू पाया गया।मंदिर के पुजारी ने बताया कि धूनी जमाते समय नारियल में विस्फोट हो गया जिसमें नगद 15 हज़ार रुपए ,मोबाइल और खाने पीने की सामग्री जल खाक हो गयी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews