रामलीला में अश्लील गाने पर नाची नर्तकी, देखें वीडियो

रामलीला में अश्लील गाने पर नाची नर्तकी, देखें वीडियो

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) जिले के पोरसा में रामलीला में रावण बना कलाकार मंच पर बैठा है। वह नर्तकी को नाचने का आदेश देता है। नर्तकी मंच पर आती है और रावण बने कलाकार को झुककर सलाम कर अपना नाच प्रस्तुत करती है। नाच का गाना होता है कि, सारे लड़कों की कर दो शादी, बस एक कुंआरा रखना, बस एक हमारा रखना। यह देखकर मंच के नीचे बैठी महिलाएं शर्म जाती है वहीं दूसरी तरफ दर्शक तालियां बजाकर हंसने लगते हैं।

यह भी पढ़े…इन Soft Skills को अपनाकर तेजी से कीजिए करियर ग्रोथ

बता दें, कि यहां नागाजी सरोवर परिसर में रामलीला का आयोजन चल रहा है। रामलीला देखने के लिए वहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद रहते हैं। इनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं। रामलीला में रावण के दरबार का मंचन किया जाता है। जिसमें रावण बना कलाकार मंच से आदेश देता है कि नर्तकी प्रस्तुत हो। यह सुनकर मंच के पीछे से नर्तकी बना युवक नर्तकी की भेषभूषा में मंच पर आता है तथा रावण को झुककर अभिवादन करता है। यहां तक तो सब ठीक चलता रहा। इसके बाद गाना बजता है कि, सारे लड़कों की कर दो शादी, बस एक कुंआरा रखना, बस एक हमारा रखना।

[dgv_vimeo_video id=”758722403″]

यह भी पढ़े…आरोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

गाना बचने के साथ ही मंच पर नर्तकी बना युवक ठुमके लगाता हुआ नाचना शुरु कर देता है, जिसे देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हो जाते हैं कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन में जहां भगवान के भजन गाए जाते हैं वहां इस अश्लील गाने पर डांस चल रहा है। इसके बाद पूरे गाने पर नर्तकी बना युवक अश्लील डांस करता है जिसे देखकर दर्शकों की आंखे शर्म से झुक जाती हैं।

[dgv_vimeo_video id=”758722670″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews