
Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस तहसील पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैलारस थाना पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अन्दर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके कब्जे से चोरी गए ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।
यह है पूरा मामला
बता दें, कि 25 मई 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि सिकरौदा नहर के पास दो लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं। पुलिस ने उनसे नाम पता पूछा तो उन्होंने बताया कि वे धुंदीपुरा गांव के हैं। फरियादी द्वारा बताया कि एक दिन पहले भाड़े पर कुछ लोगों ने ट्रेक्टर किया था। उन्होंने उनको कोल्डड्रिंक में नशाला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उनका ट्रेक्टर ले गए। घटना की सूचना पाकर कैलारस थाना प्रभारी वेदेन्द्र कुशवाह को खोजने के लिए लगा दिया गया। थाना प्रभारी ने ट्रेक्टर लूटने वाले चोरों का पीछा किया तथा तीन लोगों को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर उनके हवाले से जब्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि यह एक अर्न्तराज्यीय गैंग हैं। मथुरा के छाता तहसील में इस गैंग के सदस्य रहते हैं। यह पहले ट्रेक्टर को किराए पर लेते हैं तथा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते हैं तथा उसके बाद उसका ट्रेक्टर लूट कर ले जाते हैं।

गौरतलब है कि इस गैंग के सदस्य इतने सक्रिय रहते हैं कि जैसे ही ट्रेक्टर लूटकर कर वहां जाता है यह लोग ट्रेक्टर का चेसिस नंबर घिसकर उसे दूसरे नंबर से आरटीओ में पंजीकृत करवा देते हैं तथा उसके बाद उसको रंग कर बेच देते हैंं। पुलिस के मुताबिक इस गैंग के सदस्यों ने अभी तक कई ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है तथा कई ट्रेक्टर ट्रालियां बेच दी हैं।
मुरैना से नितेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”831547366″]
