
मुरैना,संजय दीक्षित। नदी में नहाते समय दो युवक तेज बहाव में पहुंच गए और गोता खाने लगे और चिल्लाने लगे तभी नदी किनारे पर नहा रहा रिटायर सैनिक (retired soldier) नदी में कूदा और दोनों युवकों को पानी के बहाव से सुरक्षित निकाल दिया, लेकिन खुद आसन नदी में डूब गया। रिटायर फौजी का शव करीब पांच घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करने के बाद नदी में झाड़ियों के बीच से निकाला हैं।
यह भी पढ़े…UMA ऐप से जानें महाकाल लोक की मूर्तियों की कहानी, क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी
बता दे कि शुक्रवार को यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के भटपुरा-परीक्षा गांव की आसन नदी में हुई है। भटपुरा गांव निवासी रामनरेश पुत्र बाबू सिंह तोमर सीआरपीएफ के रिटायर सैनिक थे। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे भटपुरा गांव के मोड़ पर आसन नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान नदी में गांव के दो युवक राहुल सिंह व सुनील सिंह नहा रहे थे। नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। सुनील गोता खाने लगा तो उसका हाथ खींचकर गहरे पानी से दूर कर दिया, इतनी देर में दूसरा युवक राहुल नदी के तेज बहाव की ओर चला गया और गोते खाते हुए बहने लगा। यह देख रिटायर फौजी तेज बहाव में चला गया और राहुल सिंह को सुरक्षित निकालकर बहाव व गहरे पानी से दूर कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”760359218″]
यह भी पढ़े…चिरूला थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर 200 लीटर लहान किया जब्त
इसी बीच रिटायर फौजी पानी के बहाव में फंस गया और वहीं डूब गया। माना जा रहा है कि जहां पानी गहरा था वहां पानी के अंदर झाड़ियां थी शायद रिटायर फौजी का पांव फंस गया और वह पानी में डूब गया। रिटायर फौजी द्वारा बचाए गए युवकों ने तत्काल सूचना गांव में दी। इसके बाद माता बसैया थाना प्रभारी, गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। दोपहर 1 बजे से रिटायर फौजी की तलाश शुरू हुई और शाम 4 बजे के करीब उनका शव नदी में झाड़ियाें के बीच फंसा मिला। शव को पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है, जहां शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हाेगा। उधर पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”760358599″]
