Morena News : सरपंच के साथ की मारपीट, केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Morena News : सरपंच के साथ की मारपीट, केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Morena News : मुरैना जिले में दबंगों का आतंक इस कदर बढ़ा हुआ है कि वह आम आदमी को छोड़िए किसी भी प्रतिष्ठित आदमी पर अपनी दबंगई दिखाने से बाज नहीं आ रहे है इतना ही नहीं इन दबंगों को जिले में अपनी दबंगई का खौफ फैलाने से पुलिस भी रोक पाने में नाकाम सी दिखाई देने लगी है आए दिन इन दबंगों द्वारा कोई ना कोई नये कारनामें को अंजाम दिया जा रहा है ऐसा ही एक दबंगई का नजारा जिले में देखने को मिला जिसमें जिले के तरसमा गांव में गुरुवार को सरपंच से दो लोगों ने पानी की टंकी का भूमि पूजन के दौरान डंडों से मारपीट की। जिससे सरपंच घायल हो गया। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ पोरसा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार सत्यभान उर्फ भूरे सिंह तोमर (उम्र 36 ) पुत्र प्रताप सिंह तोमर निवासी तरसमा गांव सरपंच पीएचई विभाग की पानी की टंकी का शिलान्यास करने के लिए गए हुए थे। तभी गांव के ही 2 लोग वहां पर पहुंचे और सरपंच को गालियां देने लगे। जब सरपंच ने गालियां देने से मना किया तो दोनों लोगों ने सरपंच की डंडों से मारपीट की।

जिससे सरपंच के हाथ, पैर और शरीर में चोट आई है। सरपंच घायल अवस्था में अपने भाई के साथ पोरसा थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम बताई। वहीं पोरसा थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर गांव के ही दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”823801891″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews