Hindi News

Morena News : तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, लगी भीषण आग, चालक मौके से फरार

Published:

मुरैना, संजय दीक्षित। (Morena News) हाईवे पर अंधाधुन तरीके से चल रहे बड़े-बड़े वाहनो से आए दिन दुर्घटना की खबर आती ही रहती है। मुरैना – छोन्धा टोल प्लाजा पर भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिली। नेशनल हाईवे 3 टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हाईवे पर खड़ी मोटर साइकिल में तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने इतनी जबरजस्त टक्कर मारी की बाइक में आग लग गई।

यहाँ भी पढ़ें- MP News : राज्य शासन का बड़ा फैसला, प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिलेगी ये सौगात

जानकारी के लिए आपको बतादें कि ग्वालियर से मुरैना की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने अपनी मोटरसाइकिल को टोल प्लाजा के पास हाईवे के किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पीछे से तेज रफ्तार में एक कंटेनर दौड़ा चला आ रहा था और सड़क किनारे खड़ी इस बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कंटेनर समेत मोटर साइकिल लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई।

यहाँ भी पढ़ें- Mandi bhav: आलू और लहसुन मे दिखी नरमी तो प्याज हुआ मजबूत, जानें 8 फरवरी 2022 के Today’s Mandi

कंटेनर की जोरदार टक्कर की वजह से मोटर साइकिल में मौके पर ही भीषण आग लग गई और लोगों की अफरा-तफरा मच गई। टक्कर मारने के तुरंत बाद कंटेनर चालक मौके पर से फरार हो गया। जिसके बाद से ही सिविल लाइन थाना पुलिस कंटेनर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यहाँ भी पढ़ें- Gwalior News : स्मैक तस्कर से हफ्ता वसूली के आरोपी ASI, हेड कांस्टेबल निलंबित

तेज रफ्तार से कंटेनर चालक ने जिस तरह से मोटर साइकिल में टक्कर मारी तो यह पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके साथ ही टोल कर्मचारी ने कंटेनर को रोकने की भी कोशिश की थी लेकिन चालक बड़ी ही स्पीड से कंटेनर को भगाता ले गया। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews