Morena News : चोरों ने दिनदहाड़े कार से उड़ाए 5 लाख रुपये, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

jabalpur crime news

Morena News : प्रदेश में लूटपाट और ठगी की कई घटनाएँ सामने आ रही हैं, अब ठगी का मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से आ रहा है जहाँ एक व्यक्ति प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए अंबाह से मुरैना चार पहिया वाहन से आया था। उसने अपनी गाड़ी में ही पैसे से भरा बैग रखा था जिसमें 5 लाख रुपए रखे थे। यह गाड़ी जिला न्यायालय के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान तीन-चार लोग गाड़ी के पास आए। और वे गाड़ी में से रूपयों से भरा बैग चुरा कर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज कैद हो गई है पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है

यह है पूरा मामला

बता दें कि, यह घटना गुरुवार दोपहर की है। जब अंबाह निवासी उमेश उपाध्याय, मुरैना में एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने अपने चार पहिया वाहन से आए थे। तभी तीन-चार लोग उनकी गाड़ी के पास आए। उनमें से एक ने जमीन पर 100-100 के कुछ नोट गिरा दिए। नोट गिरने के बाद उनमें से एक व्यक्ति बोला कि तुम्हारे जमीन पर नोट गिर गए हैं। वह जमीन पर से नोट उठाने लगे, इतने में दूसरे व्यक्ति ने गाड़ी के बगल में जाकर, चुपके से गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसमें 5 लाख, रुपए से भरे बैग को सफेद तोलिए में लपेटकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”857595275″]

उधर, फरियादी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जिस जगह ठगी हुई थी उसके ठीक सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जब खंगालें तो सभी ठग और उनके ठगी करने का तरीका सामने आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”857599971″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews