Hindi News

Morena News: ट्रक ने लोडिंग गाड़ी में मारी टक्कर, करीब 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

Published:
Morena News: ट्रक ने लोडिंग गाड़ी में मारी टक्कर, करीब 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

मुरैना, संजय दीक्षित। जैतपुर गांव में अंबाह से लगुन फलदान आया हुआ था। जिसमें करीब 1 दर्जन से अधिक लोग मैक्स गाड़ी में सवार होकर वापस अम्बाह की तरफ जा रहे थे। तभी पिपरई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मैक्स गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे मैक्स में सवार करीब 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बता दें कि अंबाह से जैतपुर गांव में फलदान लेकर लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जब वापस अंबाह की तरफ आ रहे थे तभी बीती रात करीब 3 बजे सराय छोला थाना क्षेत्र के पास पिपरई गांव के पास ट्रक ने मैक्स गाड़ी में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें – Indore News: खरगोन हिंसा में लापता हुए युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की सूचना मिलते ही सराय छोला थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस के पायलट अतुल पाराशर और ईएमटी संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जहा संबंधित डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है ।वही फिलहाल पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 18 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीँ घायलों का नाम पता दर्ज करके उनके घरवालों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही कुछ लोगों के परिवार वाले हॉस्पिटल पहुँच चुके हैं। परिवार वालों का चिंता से बुरा हाल है और वह जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews