Morena News : वैक्सीन लगाने गयी कार्यकर्ता के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Morena News : वैक्सीन लगाने गयी कार्यकर्ता के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

मुरैना, संजय दीक्षित। कोरोना महामारी के चलते प्रभारी कलेक्टर के निर्देशन में मुरैना जिले में वैक्सीनेशन (Vaccination) का काम तेजी से चल रहा है। जिसमें बामोर स्वास्थ्य विभाग की टीम और महिला बाल विकास विभाग की सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रही हैं, लेकिन इन्हें अभद्रता और मारपीट का शिकार होना पड़ रहा है।

ताजा मामला बामोर के वार्ड क्रमांक 8 में आज शनिवार को देखने को मिला है। जहां महिला बाल विकास की सहायिका प्रेमवती दोनेरिया राम खिलाड़ी गुर्जर के घर पर पहुंची तो उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका लगाना है। इस पर राम खिलाड़ी गुर्जर और उसकी मां कमला गुर्जर भड़क गई और गाली गलौज करने लगी। जब सहायिका ने गाली गलौज देने से मना किया रामखिलाड़ी और उसकी माँ ने घर में पटककर जमकर मारपीट कर दी।

ये भी पढ़ें – मेडिकल स्टूडेंट्स पर हुए जानलेवा हमले का विरोध,ABVP ने किया डीन ऑफिस का घेराव

घटना के बाद सभी कार्यकर्त ने बामोर थाने पहुँच गए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि कल तक आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वैक्सीनेशन का काम बंद कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पूरे मामले में टीआई जोगेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि आंगनबाड़ी सहायिका वैक्सीनेशन के लिए गयी थी तभी रामखिलाड़ी और उसकी माँ ने मारपीट कर दी। जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – BJP ने 4 राज्यों में बदले मुख्यमंत्री, बोले Jaivardhan- अब अगली बारी MP और हरियाणा की!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews