मेडिकल स्टूडेंट्स पर हुए जानलेवा हमले का विरोध,ABVP ने किया डीन ऑफिस का घेराव

मेडिकल स्टूडेंट्स पर हुए जानलेवा हमले का विरोध,ABVP ने किया डीन ऑफिस का घेराव

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (Netaji Subhash Chandra Bose Medical College) में अध्यनरत 4 छात्रों पर शुक्रवार की रात को हुए जानलेवा हमले का आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध किया और मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।

छात्रों को दी जाए सुरक्षा

डीन आफिस का घेराव करते हुए एबीवीपी (ABVP) ने चेतावनी दी है कि अगर मेडिकल छात्रों को जल्द ही सुरक्षा नहीं  दी गई तो आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्रों की मांग थी कि मेडिकल हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और आरोपियों पर सख्त कार्यवाई की जाए।  मेडिकल छात्रों के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीन ऑफिस में घुसकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

ये भी पढ़ें – जांच समिति पर नरोत्तम का तंज – “न खाता,न बही,कांग्रेस जो कहे, वही सही”

कुछ देर में डीन डॉक्टर पी.के कसार ने छात्रों की मांगें सुनी और उन्हें मेडिकल हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया। इधर गढ़ा थाना पुलिस ने मामले में तेजी से कार्यवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी गोराबाज़ार इलाके के रहने वाले हैं जिन्होंने मामूली बात पर शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया था और  4 मेडिकल छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया था जिनका इलाज मेडिकल हॉस्पिटल में जारी है।

https://vimeo.com/602586921

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews