Morena News: युवक ने पत्नी सहित दो बच्चों की धारदार हथियार से की हत्या, खुद फांसी पर झूला

मुरैना

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) जिले में पहला मामला है जब एक ही परिवार के तीन लोगों की धारधार हथियार (sharp weapon) से हत्या कर युवक स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुदामा नगर (suadama nagar) में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी सहित बच्चों की धारधार हथियार से हत्या (killed) कर दी। युवक हत्या करने के बाद स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना मिलते ही एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल (police force) मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार बीती रात युवक ने अपनी पत्नी सहित बेटा और बेटी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गया। पड़ोसियों ने बताया की युवक मिंटू शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा उम्र 42 वर्ष बुधवार की दोपहर अपने बीवी और बच्चों को अपनी ससुराल विजयपुर से लेकर आया था। बीती रात युवक मिंटू ने अपनी पत्नी उषा शर्मा उम्र 38, पुत्र अश्वनी शर्मा उम्र 12 वर्ष और पुत्री मोहिनी शर्मा उम्र 10 वर्ष की धारदार हथियार से  गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक स्वयं फांसी के फंदे से झूल गया।

morena, murder, suicide

युवक घर से थोड़ी ही दूर किराने की दुकान पर काम करता था।जब गुरुवार की सुबह दूध वाले ने घरवालों को आवाज दी और कोई भी व्यक्ति बाहर नही आया तो पड़ोसियों ने ऊपर छत पर जाकर देखा तो युवक जाल से लटका हुआ था तभी मृत व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर ऊपर छत से जाल को काटकर अंदर प्रवेश किया तो देखा की महिला और बच्चे का गला कटा हुआ पड़ा था। पुलिस ने शवों को वाहन में रखकर पीएम हाउस के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें… CM Shivraj ने की मां नर्मदा की पूजा, सुख, शांति, कोरोना समाप्ति के लिए की प्रार्थना

इस पूरे मामले में एसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि पड़ोसियों ने सुबह आवाज दी तो कोई भी व्यक्ति बाहर नही निकला। पुलिस ने जाल को काटकर अंदर प्रवेश किया और दरवाजे को तोड़कर देखा तो पत्नी और दो बच्चों के शव धारधार हथियार से कटे हुए थे और युवक का शव फाँसी के फंदे पर झूला रहा था। शव को पीएम हाउस भिजवा दिया गया है। जांच के बाद पता चलेगा कि युवक की हत्या की गई है या फिर युवक ने स्वयं फांसी लगाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जाँच में ले लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews