CM Shivraj ने की मां नर्मदा की पूजा, सुख, शांति, कोरोना समाप्ति के लिए की प्रार्थना

Shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने गुजरात पहुंचकर आज गुरुवार को मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने पूजा अर्चना के बाद ट्वीट का इसकी जानकारी साझा की।

अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने लिखा कि आज का दिन मेरे लिए सौभाग्य का दिन है।  नर्मदा मैया खम्भात की खाड़ी में जहाँ समुद्र में मिलती हैं वहां संगम पर मां नर्मदा के दर्शन किये। अमरकंटक से निकली नर्मदा मैया मध्यप्रदेश और गुजरात की जीवनरेखा है ये हमारे लिए साक्षात मां है।

ये भी पढ़ें – पुलिसकर्मियों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कमलनाथ पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मां नर्मदा से यही प्रार्थना है कि हे मां सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि सबकी जिंदगी में आये। समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण हो, #AatmanirbharBharat बने, #COVID19 समाप्त हो और यहां से नदियों के संरक्षण व पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी प्रबल हुआ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews