मुरैना पुलिस ने किया सनसनीखेज डकैती का खुलासा, नगदी, सोने-चांदी के आभूषण,अवैध हथियार सहित लगभग 20 लाख का सामान बरामद

दरअसल 15 अक्‍टूबर 25 को दोपहर करीब 01:15 बजे थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में 05 अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर नगदी व सोने-चांदी के आभूषणों सहित लगभग 12 लाख रुपये की लूट की थी।
Morena police uncover sensational robbery

Morena police uncover sensational robbery, seize cash, gold and silver jewellery, illegal weapons

मुरैना में थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में हुई सनसनीखेज डकैती का 6 दिन के अंदर मुरैना पुलिस ने खुलासा किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के आभूषण, चार पहिया वाहन एवं अवैध हथियार जब्त किए हैं।

आरोपियों पर था 30-30 हजार रुपए का ईनाम

घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सचिन कुमार अतुलकर ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश जारी किए थे। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विभिन्‍न टीमें बनाई गईं। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा प्रकरण की लगातार समीक्षा की गई। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंबल रेंज मुरैना सुनील कुमार जैन द्वारा भी घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।

15 अक्‍टूबर को अम्बाह रोड मावा व्यवसायी के घर हुई थी डकैती 

इस संबंध में थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण दर्ज कर किया गया था। अत्यधिक गंभीर व सनसनीखेज प्रकृति की घटना घटित होने से तत्काल पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ घटना स्थल पहुंचे और पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले पर 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया।

पुलिस ने बनाई थी टीमें 

अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर तथा नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण, संदेहियों की पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन किया। साथ ही विभिन्न राज्यों में दबिश दी गई।

07 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर सूचना पर थाना स्टेशन रोड की घटना में शामिल पांच आरोपियों को राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी अजय सविता पुत्र रामबाबू निवासी उदयपुर खालसा, जिला आगरा एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर डकैती की घटना करना स्वीकार किया। इसके उपरांत दो और आरोपियों को भी राजाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

20 लाख का सामान जब्त 

आरोपियों के पास से 05 तोला सोने के आभूषण, 750 ग्राम चांदी, ₹4,53,750 नगद, घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (कीमत लगभग 8 लाख), 315 बोर के 02 देशी कट्टे, 04 जिंदा राउंड एवं 05 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹20 लाख है। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के अतिरिक्त शेष तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews