कमरे में फंदे पर लटकी मिली मां-बेटी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

मुरैना,संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश के मुरैना (morena) जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के चैना गांव से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ मां और 15 साल की बेटी एक ही कमरे में फंदे पर लटकी मिली है। इस खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों के पैर जमीन पर टिके हुए थे। फिलहाल ससुरालवाले फरार हैं, जिस कारण मृतका के परिवारवाले हत्या करने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़े…रविंद्र जडेजा के रॉकेट थ्रो को देखकर विराट कोहली को याद आए कंचे, देखे रिएक्शन

जानकारी के अनुसार बता दें कि मृतका रुबी खान के भाई अकबर ने बताया कि चैना गांव निवासी इमरान खान से 18 साल पहले बहन की शादी हुई थी। वे शुरुआत से ही दहेज की मांग कर रहे थे और आये दिन प्रताड़ित करते थे, इसी बीच भांजी जोया खान का जन्म हुआ तो ऐसा लगा कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़े…Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का सस्पेंस खत्म, आनंद महिंद्रा ने बताई लॉन्चिंग तारीख

अकबर और उसके माता-पिता आए दिन दहेज की मांग कर रहे थे। वे लोग अकसर पैसे की तंगी की बात किया करते थे। जिस कारण मृतका रूबी ने कई बार घरवालों से भी शिकायत भी की थी लेकिन बाद में मामले को शांत करा दिया जाता था, लेकिन जब सूचना सुबह मिली तो रूबी और उनकी बेटी दोनों फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उनके पैर जमीन पर मिले हुए थे ससुराल वाले रूबी और उनकी बेटी को मार कर घर से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया है और मामले में जांच भी करने की बात कही जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”745487626″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews