Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का सस्पेंस खत्म, आनंद महिंद्रा ने बताई लॉन्चिंग तारीख

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का सस्पेंस खत्म, आनंद महिंद्रा ने बताई लॉन्चिंग तारीख

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल डीजल की गाड़ियों के बाद महिंद्रा (Mahindra) अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में भी तेजी से प्रभुत्व जमा रहा है। कंपनी बड़ी और नई टेक्नोलॉजी वाली SUV की घोषणा कर चुकी है अब इसकी लॉन्चिंग का सस्पेंस भी ख़त्म हो गया है।

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 400 (Mahindra XUV400) का इंतजार करने वालों के लिए य ीक अच्छी खबर है। कंपनी ने इसपर से पड़ा उठाने की पूरी तैयारी कर ली है और तारीख का भी एलान कर दिया है। महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस सस्पेंस पर से पर्दा (Mahindra XUV400 launch date) उठाया ।

ये भी पढ़ें – यहां भगवान गणेश के पास भी है आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद ही भक्तों को देते हैं दर्शन

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया , उन्होंने लिखा आज एक बहुत ही शुभ दिन है, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि एक और पर्दा उठने  (Mahindra XUV400 electric unveil date) वाला है। पोस्ट के साथ आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक टीजर वीडियो शेयर किया है जिसमें Mahindra XUV400 की लॉन्चिंग तारीख 08 सितम्बर 2022 (Mahindra XUV400 electric to be launched on September 08)  बताई गई है।

ये भी पढ़ें – Bigg Boss फैंस के लिए खुशखबरी, इस तारीख को होगा सीजन 16 का प्रीमियर

लोग इस नई इलेक्ट्रिक SUV का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 08 सितम्बर को इसकी लॉन्चिंग होते ही इसकी खासियत सबके सामने आ जाएँगी।  उम्मीद की जा रही है कि Mahindra XUV400 का लुक, फीचर्स और खूबियां इसे खरीदने वालों को प्रभावित करेंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews