
मुरैना,संजय दीक्षित। महुआ थाना क्षेत्र के चंबल (chambal) उसेद घाट से नीचे चुरेलिया घाट पर बकरी को पानी पिलाने गए एक 11 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में दबोच लिया और पानी में खींच ले गया। मगरमच्छ बच्चे को लगभग डेढ़ घंटे तक मुंह में दबाए पानी में घूमता रहा। ग्रामीणों ने देखा तो उसमें पत्थर मारे, तब कहीं जाकर बच्चे को छोड़ा गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़े…कोरोना के प्रदेश में बढ़ते मामलों पर मंत्री सारंग का बयान- जनता को चिंता की जरूरत नहीं
जानकारी के मुताबिक उसेद गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र छोटे सिंह उम्र 11 साल रोज की तरह अपनी बकरियों को चंबल नदी में पानी पिलाने के लिए गया था। जब वह चुरेलिया घाट पर बकरी को पानी पिला रहा था, उसी समय एक मगर ने उस पर हमला कर दिया। मगर ने बच्चे को अपने जबड़े में दबोच लिया। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मगरमच्छ को ग्रामीणों ने चारों तरफ से पत्थर मारे लेकिन मगरमच्छ बच्चे के शव को मुंह में दबाए लगभग डेढ़ घंटे तक नदी में विचरण करता रहा। पत्थर लगने से मगरमच्छ बच्चे को शव को छोड़कर चला गया।
[dgv_vimeo_video id=”705316675″]
ग्रामीणों ने ही शव को बाहर निकाला इसके बाद पुलिस को सूचना दी बच्चे की जांघ और पैर के पंजे में मगर के दांतो के निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया और पोरसा पीएम हाउस भिजवाया।जहाँ बच्चे का पीएम कराने के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
