वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में MP का लाल दिखायेगा दम, सीएम शिवराज ने दी शुभकामनायें

वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में MP का लाल दिखायेगा दम, सीएम शिवराज ने दी शुभकामनायें

World Power Lifting Championship : मध्य प्रदेश (MP News) के लिए एक अच्छी खबर हैं, मध्य प्रदेश के एक खिलाड़ी को वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दम दिखाने का मौका मिला है। ये खिलाड़ी है कुलदीप दंडोतिया, वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिलेक्शन होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुलदीप को बधाई दी है। हालांकि कुलदीप की कमजोर आर्थिक स्थिति ने उसे चिंता में डाल दिया है।

26 मई को जोहान्सबर्ग में होगा पहला मुकाबला  

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के खिलाड़ी कुलदीप दंडोतिया का चयन 26 मई से शुरू होने वाली वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, कुलदीप का पहला मुकाबला जोहान्सबर्ग में 26 मई को ही होगा , कुलदीप के चयन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे बधाई दी है।

सीएम शिवराज ने दी बधाई 

सीएम ने ट्वीट किया – मुरैना के लाल कुलदीप दंडोतिया के वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिलेक्शन और 26 मई को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले प्रथम मुकाबले के लिए बधाई और शुभकामनाएं। आप अपने शानदार खेल से प्रदेश और देश को गौरवान्वित करें, बहुत- बहुत शुभकामनाएं।

कमजोर आर्थिक स्थिति बनी कुलदीप की चिंता 

इन सब शुभकामनाओं के बीच कुलदीप को उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति चिंता में डाल रही है, दरअसल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कुलदीप को बहुत पैसों की जरुरत है, जानकारी के मुताबिक कुल 6 लाख रुपये की कुलदीप को जरूरत है, उसके परिजनों ने जैसे तैसे 3 लाख रुपये का इंतजाम कर लिए है शेष 3 लाख की आर्थिक सहायता की कुलदीप को दरकार है।

एक्सीडेंट के चलते पिछले साल नहीं हो पाया था शामिल 

सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले साल भी कुलदीप का वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिलेक्शन हो गया था लेकिन उसका रोड एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते वो चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाया था, उसने एक्सीडेंट से उबर कर एक साल कड़ी मेहनत की और एक बार फिर चैम्पियनशिप में जगह बनाई है, एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ परिवार कुलदीप को अग्रिम बधाई और शुभकामनायें देता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews