मुरैना में 12 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या

मुरैना में 12 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 12 हो गई है, शुक्रवार को 2 और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ये संख्या 12 पर पहुंच गई है। मुरैना जिला चिकित्सालय में 32 लोगों के सेम्पल जांच हुई थी जिसमें से 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं डाक्टरों ने 52 हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्केनिंग की है और 26 हजार से अधिक लेागों को होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है।

बता दें कि पति पत्नी के संपर्क में आये एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। पॉजिटिव आने के बाद उनकी पूरी कॉलोनी को जिला प्रशासन ने गुरूवार को सील कर दिया था। साथ ही युवक के घर के पड़ोसियों सहित उनके संपर्क में आए 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिसके बाद शुक्रवार को 23 लोगों की रिपोर्ट में 8 बच्चे और पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। शुक्रवार को मुरैना में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 तक पहुंच गई हैं। हैं। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार को प्रेमनगर की उस पूरी गली को सील कर दिया था जिससे कोई भी लोग बाहर न निकल सके। यहां दुबई से लौटा युवक रहता था उसके साथ ही 8 बच्चे और पति पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews