
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना में 8 जनवरी को एक मामूली सी बात को लेकर 17 वर्षीय नवयुवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मामला में एसपी आशुतोष बागरी ने परिवार को सांत्वना देते हुए जल्द-से-जल्द अपराधीयों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लेकिन परिवारवालों का आरोप है कि आज तक मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसे लेकर परिजनों ने राठौर समाज के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कितना समय बीत जाने के बाद भी एक भी अपराधी नहीं पकड़ा गया। हमें रोज अपराधियों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं कि जिस तरीके से देव राठौर को मार दिया, उस तरह पूरे परिवार का भी खात्मा कर दिया जाएगा।

गोली मारकर की थी हत्या
दरअसल, जिले में आपराधिक मामलों का ग्राफ काफी ऊपर तक पहुंच चुका है। भू- माफिया, रेत माफिया से लेकर बहुत बड़े- बड़े अपराध करने वाले अपराधियों से भी जिला अब अछूता नहीं रहा है। सरेआम किसी को भी जान से मार देना इन अपराधियों के लिए बहुत छोटा अपराध बन चुका है। जिसका एक ताजा मामला 8 जनवरी को देखने मिला था। जिसमें एक मामूली सी बात को लेकर 17 वर्षीय नवयुवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई जो कि अपनी दुकान बढ़ा कर अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी वहां पर कुछ अज्ञात बदमाश जिनका नाम भूरा गुर्जर, गौरव सिकरवार, विजय सिकरवार है, उन्होंने देव राठौर को अंबाबाई पास मोड़ पर रोककर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
[dgv_vimeo_video id=”790022700″]
राठौर समाज ने दी चेतावनी
वहीं, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद राठौर समाज ने मीडिया को बताया कि अगर जल्द-से-जल्द पुलिस एक्शन मोड में नहीं आई और इन सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनके द्वारा चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया जाएगा। फिलहाल, मामला अभी जिला कलेक्टर की नजर में आ चुका है। अब देखना यह है कि नाबालिग बच्चे के हत्यारोपी को पुलिस आखिर कब तक पकड़ पाती है।
[dgv_vimeo_video id=”790023703″]
[dgv_vimeo_video id=”790023865″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

