Morena News : BJP नेता द्वारा खिलाया जा रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा, TI लाइन अटैच

morena

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh के मुरैना जिले (Morena District) के कैलारस थाना क्षेत्र में पुलिस ने भाजपा नेता (BJP Leader) के फार्म हाउस पर चल रहे जुए (Gambling) के फड़ पर छापेमारी की है। इसमें 4 जुआरियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।पुलिस (Morena Police) ने यहां से 17 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल समेत नगदी बरामद की है। वही इस लापरवाही के चलते एसपी (Morena SP) ने कैलारस थाना प्रभारी (Kailaras TI) प्रवीण कुमार चौहान को लाइन अटैच कर दिया।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज आज करेंगे आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण, लाडली लक्ष्मी को दी जाएगी छात्रवृत्ति

मिली जानकारी के अनुसार,  एसपी एसके पाण्डेय  को सूचना मिली थी कि कैलारस में थाने से एक किलोमीटर दूर एएनडी कालेज से भिलसैंया गांव की ओर जाने वाली सड़क किनारे बने एक फॉर्म हाउस पर जुआ खिलाया जाता है। इसमें कैलारस पुलिस की भी संलिप्तता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कैलारस थाने को बिना सूचिक किए पहाड़गढ़ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गौर को कैलारस में जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकी खुलासा हो सके।

एसपी के आदेश पर पहाड़गढ़ पुलिस ने जुए के फड़ पर घेराबंदी करके दबिश दी तो जुआरियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई चालाकी से भाग निकले और करीब 4 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यहां मुरैना से लेकर ग्वालियर, राजस्थान के धौलपुर व शिवपुरी क्षेत्र तक के जुआरी आते थे। पुलिस ने मौके से करीब 16 हजार रुपये, 17 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

यह भी पढ़े… MP : शिवराज सरकार ने बनाया मास्टर प्लान, कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

बताया गया है कि जुए का यह फड़ एक भाजपा नेता द्वारा चलवाया जा रहा है, यह फॉर्म हाउस भी उसी का है। यह मोटरसाइकल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जुआरियों की तलाश की जा रही है, वही भाजपा नेता के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews