मुरैना, संजय दीक्षित। स्टेशन थाना क्षेत्र के बड़ोखर में स्थित ताल का पुरा में चलने वाले देह व्यापार (Prostitution in Morena) के खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट गया है। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सीएसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
सीएसपी अतुल सिंह को आवेदन देते हुए शिकायतकर्ता आलोक नागर, दिलीप कुमार, मनीष गौड़, राहुल गौड़, रामकिशोर सिकरवार, राहुल डण्डोतिया, विनोद राठौर, धर्मेन्द्र डण्डाेतिया, साधना, खुशबू, लवली आदि ने बताया कि हमारे मोहल्ले में कुछ महिलाएं देह व्यापार का काम करती हैं। यहां सुबह से लेकर देर रात तक नशेड़ी व अन्य असमाजिक तत्व आते हैं। बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओं का अपने ही घर के बाहर निकलना दूभर हो गया है।
महिलाओं ने कहा कि इन महिलाओं के यहां कई पुलिसकर्मी आते हैं, हम बस्ती वालों ने चंदा करके सीसीटीवी कैमरे धर्मशाला पर लगवा दिए हैं, जिसके बाद थाने की पुलिसकर्मी पूरी बस्ती को सीसीटीवी कैमरे खोलने के लिए धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि हम जब भी शिकायत करते हैं तो स्टेशन रोड थाने की पुलिस कभी नहीं आती, लेकिन देह व्यापार करने वाली महिला या उनका कोई दलाल पुलिस थाने में फोन करती हैं, तो तत्काल पुलिस टीम पहुंच जाती है, इसलिए पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। सीएसपी ने मामले की जांच और इस अवैध कारोबार को बंद कराने का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें – एक बार फिर दिखाया चोरों ने पुलिस को ठेंगा, मशहूर चिकित्सक के घर ताले तोड़कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
महिलाओं ने कहा कि देह व्यापार के अड्डे पर आने वाले लोग गलियों में लड़कियों से छेड़छाड़ कर एवं गलियों में गाली गलौज करते हुए निकल जाते हैं और भद्दे भद्दे कमेंट करते हैं। इसकी शिकायत भी संबंधित थाना प्रभारी से भी की गई लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिसकी सभी लोग शिकायत करने के लिए सीएसपी ऑफिस पहुंचे हैं अब देखना होगा कि सीएसपी अतुल सिंह इस मामले को गंभीरता से लेती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा और देह व्यापार का अड्डा यूहीं फल फूलता रहेगा।
[dgv_vimeo_video id=”767559563″]
[dgv_vimeo_video id=”767559644″]
