मुरैना में किसान कंपनी के नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई, फैक्ट्री को किया गया सील

मुरैना में किसान कंपनी के नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई, फैक्ट्री को किया गया सील

Morena News : मध्यप्रदेश का मुरैना जिला हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। दरअसल, आज जिले में नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की गई। जहां से भारी मात्रा में नकली पाइप जब्त किए गए और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बता दें किसान कंपनी तीन महीने से लगातार ग्वालियर-चंबल अंचल में बिकने वाले किसान ब्रांड के पाइपों की जांच कर रही थी। जिसके बाद जांच में बामोर में किसान ब्रांड से नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली, तो आइए जानते हैं पूरा मामला…

फैक्ट्री छोड़कर भागा संचालक

दरअसल, जिले में मिलावट खोर इतने सक्रिय है कि दूध, पनीर, नकली खाद के साथ-साथ नकली पाइप बनाने में भी पीछे नहीं हट रहे। जिसका एक मामला बामोर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां नकली पाइप बनाने की फैक्ट्री में छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में नकली पाइप जब्त किए गए। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बता दें जैसे ही टीम अंदर घुसी तो तीनों जगह पर नलों के पाइप से लेकर खेतों की सिंचाई में उपयोग होने वाले भारी मात्रा में नकली पाइप रखे हुए थे। टीम ने फैक्टरी संचालक राकेश सिंघल और अन्य लोगों को सूचना दी लेकिन घटना की जानकारी लगते ही संचालक फैक्ट्री छोड़कर भाग गए।

करोड़ों रुपए की नकली पाइप जब्त

बता दें फैक्ट्री में हर साल करोड़ों रुपए की नकली पाइप बनाई जाती थी। कई सरकारी निर्माण कार्य में भी ठेकेदार फैक्ट्री से सस्ते दामों में किसान कंपनी के नाम से नकली पाइप खरीदकर इसका उपयोग करते थे। वहीं, इस बात की जानकारी लगते ही किसान कंपनी 3 महीने से ग्वालियर-चंबल अंचल में बिकने वाले किसान ब्रांड के पाइपों की जांच कर रही थी। इसी बीच कंपनी को नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली। किसान पाइप कंपनी के मालिक ने पूरे मामले को  सबूतों के साथ दिल्ली के साकेत कोर्ट में लगाया था।

फैक्ट्री को किया सील

वहीं, दिल्ली कोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए बृजेश ओबेराय को लोकल कमिश्नर नियुक्त किया। बामोर इंडस्ट्री एरिया में 8 ब्लॉक में संचालित श्रीबालाजी पाली पाइप्स एंड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। दिल्ली व इंदौर से आई टीमों ने पुलिस के सामने फैक्ट्री में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया और उसके बाद फैक्ट्री में रखी सारी सामग्री को सील कर दिया।

टीम को मौके पर मिले दो ब्रांड

इस दौरान टीम को मौके पर दो ब्रांड मिले हैं, जिसमें किसान चैंपियन एवं किसान शक्ति के नाम से नकली पाइप बनाए जा रहे थे। पाइपों की इतनी घटिया क्वालिटी थी कि हल्के से मोड़ने पर ही चटक रहे थे। इसके साथ ही फैक्ट्री संचालक ने श्रीबालाजी पाली पाइप्स एंड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ऑफिस का पता लगाया जो कि ग्वालियर शहर की शिव नगर कॉलोनी के गली नंबर 5 में बनाया गया था ताकि कोई भी लीगल टीम मौके पर नहीं पहुंचे सके।

[dgv_vimeo_video id=”780039456″]

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews