पिता और भाई पर हमला करने वाले आरोपी को कट्टा सहित किया गिरफ्तार

पिता और भाई पर हमला करने वाले आरोपी को कट्टा सहित किया गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना डॉ हंसराज सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा एक मोस्ट वांटेड आरोपी लखन पुत्र रामस्वरूप जाटव निवासी वनखंडी रोड वीडियो वाली गली गोपालपुरा मुरैना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई हैं।

आरोपी लखन जाटव के द्वारा अपने एक साथी के साथ कुछ माह पूर्व अपने पिता एवं भाइयों पर संपत्ति के बंटवारे को लेकर प्राणघातक हमला किया गया था, जिस पर उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आज दिनांक को थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी लखन जाटव अवैध रूप से एक लोडेड कट्टा लिए हुए किसी वारदात की नियत से बनखंडी महादेव मंदिर के पास खड़ा हुआ है। इस सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा उप निरीक्षक अरुण सिंह कुशवाह तथा थाना बल को रवाना किया गया। जिनके द्वारा तत्परता से आरोपी लखन जाटव को मय लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही थाना सिटी कोतवाली में 10 से अधिक अपराध मारपीट जान से मारने की धमकी के मामले पंजीबद्ध हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews