
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादी द्वारा चोरी का खुलासा करने वाली टीम और पुलिस अधीक्षक का शॉल, श्रीफ़ल और फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। बता दें कि फरियादी दीपू गुर्जर के घर पर कुछ माह पूर्व चोरी हो गई थी। जिसका खुलासा सिटी कोतवाली थाना पुलिस और सायबर की टीम ने किया है।

ये था मामला
मामले को मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों को पकड़ने के लिए कोतवाली टीम को रवाना किया। साइबर सेल की मदद से लोकेशन के आधार पर सोने, चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद फरियादी ने अपने परिवारवालों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकार चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम और पुलिस कप्तान का स्वागत किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”808614046″]
टीम का सम्मान
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह सहित कई लोग मौके पर उपस्थित थे। फरियादी दीपू गुर्जर के द्वारा बताया गया की जो सामान चोरी में गया था। वह पुलिस के द्वारा पूरा सकुशल वापस कर दिया गया है। जिस कारण पुलिस की टीम का सम्मान किया गया है।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

