यातायात प्रभारी ने ली ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

यातायात प्रभारी ने ली ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

मुरैना, संजय दीक्षित। यातायात प्रभारी हरेंद्र सिंह ने आरटीओ कर्मचारी और रिक्शा यूनियन अध्यक्ष के साथ मिलकर ई रिक्शा चालकों की बैठक ली। बैठक में हरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी ई रिक्शा चालक ओवर लोड सवारियां भरकर नही चलेगा। सभी ई रिक्शा चालक अपने अपने रूटों पर वाहनों को व्यवस्थित रूप से चलाएंगे।

उन्होने कहा कि ई रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति 18 साल से ऊपर का होना चाहिये। अगर कोई भी नाबालिक व्यक्ति रिक्शा चलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। ई रिक्शा चालकों के लिए अनाउंसमेंट कराया जाएगा कि सभी लोग अपने अपने ई रिक्शा पर नंबर डलवाकर एवं रूट बाई रूट लिखवाकर ही रिक्शा चलाएं,जिससे आने जाने वाली सवारियों को कोई भी परेशानी न हो। इस बात पर सभी लोग तैयार हो गए। वहीं कुछ ई रिक्शा चालकों का कहना था कि कुछ जगह चिह्नित कर ऑटो स्टैंड बना दिये जायें जिससे कोई भी ई रिक्शा चालक सवारियों को बीच रोड पर नही उतारेगा और दुर्घटना होने की संभावना भी बहुत कम हो जाएगी। इस बात पर अधिकारियों ने अपनी सहमति जतायी और कहा कि आरटीओ द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट दी जाएगी और बैरियर चौराहा, चम्बल कॉलोनी, शुक्ला होटल, माल गोदाम और महादेव नाके पर ही ई रिक्शा चालक सवारियों को उतारेंगे और चढ़ाएंगे।

ई रिक्शा चालको के लिए रजिस्ट्रेशन में पहले आओ पहले पाओ की सुविधा दी जाएगी जिससे सभी चालक अपने अपने निरंतर रूटों पर सवारियों को ले जा सकेंगे। अगर कोई भी ई रिक्शा चालक नया आता हैं तो उसको रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सूबेदार रोहित ने बिना मास्क, तीन सवारी और बिना हेलमेट पहनकर निकल रहे व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की। इस अवसर पर ट्रैफिक थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह, सूबेदार रोहित,आरटीओ कर्मचारी संजय राठौर, यूनियन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews