MP के बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल-तुम कटिया डाल बिजली जलाओ, बाकी मैं देख लूंगा

MP के बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल-तुम कटिया डाल बिजली जलाओ, बाकी मैं देख लूंगा

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक तरफ बिजली कंपनियां (electricity company) ने नुकसान की भरपाई के लिए कीमते (Electricity Rates) बढ़ा दी है, वही दूसरी तरफ मुरैना के बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह (BJP MLA Subedar Singh) जनसुनवाई में सरेआम लोगों को बिजली चोरी करने के की सलाह दे रहे है कि तुम कटिया डालकर बिजली जलाओ, बिजली वालों को मैं देख लूंगा। बीजेपी विधायक का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मुरैना से लेकर बिजली अधिकारियों के बीच हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: जल्द आने वाली है 9वीं किस्त, ना करें ये गलती वरना अटक सकता है पैसा

दरअसल, एक तरफ जिले में हो रही बिजली चोरी की रोकथाम के लिए बिजली कंपनी  के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, जिसके बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी विधायक (BJP MLA) के एक वायरल वीडियो (Video Viral) ने बिजली कर्मचारियों में खलबली मचा दी है।जहाँ एक तरफ बिजली कंपनी घाटे की बात कहकर बिजली के दाम बढ़ा रही है तो वहीं भाजपा के ही विधायक सूबेदार राजोधा लोगों को बिजली चोरी करने की लिए कहते नजर आ रहे हैं।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ,जिसमें जौरा बीजेपी विधायक रजौधा जनसुनवाई में लोगों से कह रहे हैं कि ”तुम कटिया डालकर बिजली जलाओ, बिजली वालों को तो मैं देख लूंगा”। बिजली चोरी करने की नसीहत का वीडियो वायरल हुआ है देखने में आया है कि मुरैना जिले में बिजली के बढ़ते दामों को लेकर बहुत कम लोग बिजली का बिल जमा कर रहे हैं ऊपर से विधायक की सीख आम जनता के लिए भारी पड़ने वाली है। विधायक सूबेदार सिंह रजौधा चंबल कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर आए हुए थे ।

यह भी पढ़े.. Lockdown Extended: यहां 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां रहेगी छूट

वहां जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने कहा कि वे पानी के लिए तार डालकर व आंकड़ा डालकर मोटर चलाना चाहते हैं लेकिन बिजली वाले चलाने नहीं देते हैं। तो इस बात पर बीजेपी विधायक सूबेदार रजौधा ने कहा कि तुम परेशान मत हो ‘बिजली वालों की चिंता मत करो ,उनको तो मैं देख लूंगा ,तुम तो मोटर चलाओ। इस बात का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया तथा उसे वायरल कर दिया ।

वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल भी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया गया है ।बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मुरैना जिले के लोग बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं ।इसलिए राजस्व भी बहुत कम आ रहा है इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है लेकिन दूसरी तरफ सरकार के ही विधायक लोगों को बिजली चोरी करने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं, अगर कोई भी व्यक्ति बिजली की चोरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिजली कंपनी के द्वारा मीटर रीडरों को बिल मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिससे आम जनता को बिल भरने में परेशानी ना हो और उनको मौके पर ही बिल दिए जा रहे हैं। घर-घर बिल देने की सुविधा सभी मीटर रीडरों के द्वारा दी जा रही है। जिससे लोग समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकें और कार्यवाहियां से बच सकें।इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी विधायक ने कहा कि जनता पानी के लिए परेशान है तो हम क्या करें। ग्रामीण जनता के हित में ही बात कही थी, अगर लोग परेशान हैं तो कटिया डालकर मोटर चला लें, तो हमने कह दिया कि चला लो, जनता की सेवा ही सर्वपरि है।

https://vimeo.com/573615940

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews