Morena News: रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Morena News: रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Morena News : मध्यप्रदेश का मुरैना जिला अपराधों को लेकर आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। दरअसल, रेलवे स्टेशन पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुरैना रेल्वे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने दादर अमृतसर ट्रेन से तीन लोगों को नीचे उतार कर की मारपीट की। बताया जाता है कि तीनों पुलिसकर्मी राजस्थान के रहने वाले हैं। ट्रेन दिल्ली के लिए जा रही थी तभी मुरैना स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मियों को नीचे उतारकर प्लेटफार्म नंबर दो पर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”794421047″]

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews