अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना में अपराधियों के हौसले बुलंद है और मंगलवार को यहां दिनदहाड़े गोली मारने की घटना सामने आई है। यहां एक कियोस्क सेंटर पर काम पहले करवाने की जिद को लेकर गोली मारने की घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक पोरसा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा तालाब रोड के बगल से ग्राहक सेवा केंद्र कियोस्क सेंटर पर होतम सिंह उर्फ रिंकू राजपूत बैंक का काम करता है। मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे ग्राहक सेवा केंद्र पर एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष रही होगी, एक छोटे बच्चे के साथ आया और कहां मेरा जीरो का खाता बैलेंस चेक कर दो। इस पर होतम सिंह ने कहा की लाइन लगी है लाइन लगाकर आओ तो वह बहस करने लगा, गाली गलौज करते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी और चला गया।। होतम सिंह ने बताया कि धमकी देने के बाद लगभग दो बजे ग्राहक सेवा केंद्र पर दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से आये जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। उनमें से एक व्यक्ति ने 315 बोर का कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किया जो गोली बैंक के शटर से निकलती हुई दाहिने पैर के पंजे में लगी और होतम सिंह वहीं पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से तालाब रोड की तरफ भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews