कमलनाथ के दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी संगठन में होगा बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उप-चुनाव (By-election) में मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) अब उप-चुनाव के परिणामों (Result) की समीक्षा (Review) कर रही है। भोपाल (Bhopal) में चुनावों (Election) के नतीजे आने के दूसरे दिन अपने विधायकों (MLA) की बैठक लेने के बाद पार्टी सुप्रीमों सोनिया गांधी (Party Supreemo Soniya Gandhi) से मुलाकात करने कमल नाथ (Kamal Nath) शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) रवाना हुए थे। दिल्ली पहुंच कमल नाथ सोनिया गांधी को 28 सीटों पर हुए उप-चुनाव के परिमाणों से अवगत करवा पार्टी संगठन में फेरबदल पर चर्चा की है। माना जा रहा है कि कमल नाथ के दिल्ली से लौटने के बाद कई बड़े पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है और कमल नाथ संगठन में बडे बदलाव कर सकते है।

दरअसल, दिल्ली रवाना होने से पहले कमल नाथ ने उन सभी 19 सीटों के विधानसभा प्रभारी और जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी जिन पर कांग्रेस को हार मिली है। सभी को अपने प्रभार और जिले की सीटों पर मिली हार की रिपोर्ट तैयार कर के भेजने को कहा गया है। कार्यकर्ताओं और प्रभारी नेताओं से भी रिपोर्ट ली जाएगी। जिनमें संगठन के प्रभारी और जिला अध्यक्षों के कामकाज के बारे में जाना जाएगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी से सांठगांठ करली थी, साथ ही लेनदेन की भी खबरें आ रही है। जिसके बाद कमल नाथ ने इन पर कड़ी कार्यवाही करने का मन बनाया हुआ है।

उप-चुनाव में मिली हार और पार्टी में हुए भितरघात की खबरों पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता का कहना है कि 28 सीटों पर हुए उप-चुनाव में मिली हार की समीक्षा जारी है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां शिकायतें आएंगी उसके आधार पर सभी की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर कार्यवाही भी निश्चित तौर पर की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews