विधानसभा अध्यक्ष के लिए तेज हुई दावेदारी, मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बड़ा बयान

विधानसभा अध्यक्ष के लिए तेज हुई दावेदारी, मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) के नतीजों के बाद अब मंत्री पद और विधानसभा अध्यक्ष को लेकर बीजेपी (BJP) में दावेदारी तेज हो गई है| विंध्य क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने की मांग उठ रही है| इस बीच कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) का बड़ा बयान सामने आया है| उन्होंने विंध्य से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है|

मीडिया को दिए अपने बयान में बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र से प्यार होता है। विंध्य के लोग चाहते हैं कि वहाँ से योग्य शख्स को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाए, मैं भी उनकी मांग का समर्थन करता हूँ| आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूर्णकालिक विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

इधर, बीजेपी के दिग्गज विधायक अजय विश्नोई का नाम भी विधानसभा अध्यक्ष की दौड़ में चल रहा है| लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया है| विश्नोई का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखेंगे। बिश्नोई का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद उन्हें नहीं चाहिए।

बता दें कि भाजपा 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भी विजयी रही है। ऐसे हालात में अब भौगोलिक आधार पर राजनीतिक संतुलन बनाना भी पार्टी में अहम हो गया है। इसके लिए मंथन शुरू हो गया है| वहीं विधानसभा अध्यक्ष के लिए विंध्य समेत अन्य क्षेत्रों से दावेदारी भी तेज हो गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews